पडरौना, अप्रैल 4 -- कुशीनगर। ग्रीनलैंड इंटरनेशनल स्कूल सिराजनगर पकड़ियार पूर्व पट्टी सेवरही में बच्चों के बेहोश होने के बाद बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य के नेतृत्व में टीम ने पहुंच कर जांच की। बीएसए ने डीएम को आख्या प्रस्तुत कर बताया है कि विद्यालय में अवकाश होने के बावजूद बच्चों को बुलाया गया था। इसे गंभीरता से लेकर बीएसए ने स्कूल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। वहीं बिना मान्यता कक्षा 9 व 10 की कक्षाएं संचालित होने पर कार्रवाई करने के लिए डीआईओएस को पत्र लिखा है।डीएम को सौंपे आख्या में बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने बताया कि ग्रीन लैण्ड इण्टरनेशनल स्कूल सिराजनगर पकडियार पूर्वपट्टी विकास खण्ड सेवरही में घटित घटना के बाद बीईओ सेवरही अमितेश कुमार व सुरेंद्र बहादुर सिंह पडरौना के साथ विद्यालय का स्थलीय जांच की। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.