अलीगढ़, नवम्बर 29 -- अलीगढ़ में महिला सिपाही की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पिता करमवीर सिंह के अनुसार दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर हेमलता ने उनको फोन किया। बोली कि पापा मुझे छुट्टी मिल गई है। शादी में आ रही हूं। उन्होंने कहा कि बातचीत में सबकुछ ठीक था। लेकिन, ये जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह का कदम भी उठा सकती है। वर्ष 2016 बैच की सिपाही हेमलता लंबे समय से अलीगढ़ में तैनात थीं। रोरावर थाने से पहले वह बन्नादेवी में करीब ढाई साल व महिला थाने में भी करीब ढाई साल तैनात रही थीं। उसकी साथी पुलिसकर्मियों व आसपास के लोगों का कहना है कि हेमलता का स्वभाव बहुत अच्छा था। वह किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखती थी। शुक्रवार को भी उसने थाने में ड्यूटी की। इस दौरान अन्य महिला पुलिसकर्मियों से सामान्य तरीके से बात कीं। शनिवार को गांव में परिवार मे...