नोएडा, मार्च 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कस्बे में एक ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी ने संचालक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छुट्टी मांगने और हिसाब करने पर ढाबा संचालक ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बदायूं का रहने वाला विजय कासना कस्बे में एक ढाबे पर काम करता है। विजय का आरोप है कि उसने संचालक कपिल से घर जाने के लिए छुट्टी मांगी और अपने वेतन का हिसाब करने के लिए कहा। इसी बात पर ढाबा संचालक भड़क गया और उसे बुरी तरह पीटा। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...