महाराजगंज, जून 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली कस्बे के वार्ड नंबर 10 जानकी नगर निवासी महेंद्र अग्रहरी के मकान को चोरों ने निशाना बनाकर नकदी व सोने के आभूषण चोरी कर लिए। परिवार बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने रिश्तेदारों के साथ पोखरा गया हुआ था। बुधवार रात घर लौटने पर मुख्य दरवाजा खुला और अंदर सामान बिखरा मिला, जिससे चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जांच किया। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि धटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- छुट्टी बनाने गया था परिवार, चोरों ने खंगाला घर पुलिस टीम घटना के खुलासे के लिए जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...