लखीमपुरखीरी, नवम्बर 23 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शहर में रोजाना लगने वाला जाम अब आम नागरिकों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। रविवार को भी विकास चौराहा, मुख्य बाजार और बस स्टैंड मार्ग पर घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सबसे बड़ी वजह बजाज शुगर फैक्ट्री से निकलने वाले भारी वाहनों का नगर में प्रवेश बताया जा रहा है। रविवार को छुट्टी की वजह से स्कूली वाहन नहीं चले। इसके बाद ही दोपहर से सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। सबसे ज्यादा जाम विकास चौराहे से लेकर सदर चौराहे तक रहा। वहां तक आने में बाइक से आधा घंटा से ज्यादा लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री का सीजन शुरू होते ही ट्रकों की आवाजाही अचानक बढ़ जाती है, जिससे पहले से संकरी सड़कों पर दबाव कई गुना बढ़ जाता है। गलत पार्किंग और बाजार की भीड़ इस समस्या को और विकराल बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.