रुद्रपुर, जनवरी 16 -- सितारगंज, संवाददाता। खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन के डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक आईटीबीपी का जवान था। इन दिनों अवकाश पर घर आए थे। शुक्रवार की सायं 32 वर्षीय त्रिलोकी कुमार अपने पिता ओम प्रकाश के साथ खटीमा चंदेली से बाइक से लौट रहे थे। हाईवे पर बघौरा के पास डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में त्रिलोकी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पिता ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। त्रिलोकी आईटीबीपी में इन दिनों लेह लद्दाक में तैनात थे। उन्हें एक फरवरी को वापस लौटना था। त्रिलोकी का एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी व मां का रो-रोक बुरा हाल है। सूचना मिलते ही कैलाशपुरी से लोग अस्पताल पहुंचे। लोगों में क्षेत्र में काल बने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.