संवाददाता, अगस्त 16 -- यूपी के अंबेडकर नगर में एक सीआरपीएफ जवान की मौत से कोहराम मच गया। सीआरपीएफ जवान जवाहिर छुट्टी में घर आया था। बताया जा रहा है कि स्थानीय थाना अंतर्गत रोशनपुर गांव में शनिवार को सीआरपीएफ जवान जवाहिर (42) की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जवाहिर इन दिनों कश्मीर में तैनात थे। मामले में मिली जानकारी के अनुसार रोशनपुर गांव में शनिवार को उसे समय हड़कंप मच गया जब, घर में लाइट के बोर्ड में प्लग लगा रहे सीआरपीएफ जवान जवाहिर तार कटा होने के चलते करंट की चपेट में आ गए। जवाहिर को करंट लगते ही परिवार वालों में हड़कंप मच गया और उन्हें तार से दूर किया गया। इसके बाद गंभीर हालत में स्थानीय लोगों के सहयोग से परिवार जवाहिर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जवाहिर ...