छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान ने पड़ोसी का घर खंगाला
शामली, जुलाई 14 -- शामली। कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में एक घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। चोरी के आरोप में बीएसएफ के जवान को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किए सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। कस्बा एलम में छह जुलाई की रात पूर्वी आजाद नगर निवासी प्रवेश पुत्र गजेन्द्र सिंह के घर में चोरों ने नगदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। चोरी की घटना में सोनू उर्फ सन्नी निवासी कस्बा एलम की संलिप्तता सामने आई। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी सोनू बीएसएफ में जवान है। वह सूरजपुर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.