मऊ, अप्रैल 22 -- मऊ, संवाददाता। घोसी कोतवाली क्षेत्र निवासी एवं संतकबीर नगर के थाना कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात अनिल यादव को पट्टीदारों ने रंजिश को लेकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाबत घोसी कोतवाली में कार्रवाई के लिए तहरीर दिया गया, लेकिन अभी तक थाने की पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया। घायल सिपाही ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर को प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसिया पोस्ट नदवासराय निवासी एवं संत कबीर नगर में आरक्षी के पद पर तैनात अनिल यादव ने बताया कि वह संत कबीर नगर से छुट्टी लेकर अपने पैतृक आवास पर आया था। यह भी पढ़ें- अलग-अलग स्थानों पर ...