नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- भारत में कर्मचारियों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। नए लेबर कानून यानी ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड, 2020 (Labour Code 2025) के तहत अब नौकरी करने वालों को कई नए फायदे मिलने वाले हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब कर्मचारियों को सिर्फ 6 महीने यानी 180 दिन काम करने के बाद ही अर्न्ड लीव (Earned Leave) का हक मिल जाएगा। पहले यह सीमा 240 दिन थी, जिससे कर्मचारियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। इस नए नियम से खासतौर पर उन कर्मचारियों को फायदा होगा, जो नई नौकरी जॉइन करते हैं और जल्दी छुट्टियों का लाभ लेना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- YES बैंक के नतीजे देख निवेशक खुश! डिपॉजिट-लोन दोनों में जबरदस्त उछाल इस कानून की एक और खास बात एनुअल लीव एनकेशमेंट (Annual Leave Encashment) है, यानी अगर आप अपनी छुट्टियां इस्तेमा...