लखनऊ, मार्च 5 -- उत्तर रेलवे के एक लोको पायलट को अपनी छुट्टी मंजूर कराने के लिए दफ्तर में कपड़े उतारकर अधिकारी को अपने ऑपरेशन के घाव दिखाने पड़े। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोको पायलट राजेश मीणा ने हाल ही में पाइल्स का ऑपरेशन कराया था। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी थी। राजेश ने अपनी छुट्टी बढ़ाने का आवेदन किया था, लेकिन जिम्मेदार रेल अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। आरोप है कि राजेश अपनी बीमारी के पुख्ता दस्तावेज और दवाइयां लेकर अधिकारी रतन कुमार के पास पहुंचे, लेकिन उनकी पीड़ा को अनसुना कर दिया गया। लोको पायलट ने दो मार्च को दफ्तर में ही अपनी पैंट उतारकर सर्जरी के ताजे घाव दिखाने का फैसला किया। इस अपमानजनक स्थिति के बाद मामले ने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.