रामपुर, मार्च 7 -- रामपुर। अनुशासित बल में रहते हुए कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं अनुपस्थित रहने पर एसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जयवीर सिंह 31 दिसंबर को 30 दिवस के अवकाश पर गए थे। तीस जनवरी को उनका अवकाश समाप्त हो गया मगर वह वापस नहीं लौटे। वहीं, सिपाही शुभम कुमार दो जनवरी को 25 दिवस के अवकाश पर गए थे। उनको 27 जनवरी को वापस आना था। मगर वह वापस नहीं आए।जिस पर एसपी विद्या सागर मिश्र ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...