लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- महावीर जयंती का अवकाश होने के बाद भी मंगलवार को कार्यालय खुले। बजट सत्र का अन्तिम दिन होने के कारण कार्यालयों में कामकाज होता रहा। बजट की फाइलें कार्यालय से लेकर कोषागार तक दौड़ती रहीं। बिल बाउचर भुगतान का क्रम चलता रहा। वहीं जो बजट खर्च नहीं हो सका उसको सरेंडर किया गया। अवकाश होने के कारण फरियादी तो नहीं पहुंचे लेकिन अधिकारी व कर्मचारी देर रात तक फाइलों में व्यस्त दिखे। बैंक व कोषागार में भी कामकाज देर रात तक चलता रहा। समाजकल्याण विभाग से लाभार्थियों को भेजी गई धनराशिमंगलवार को अवकाश के दिन भी समाजकल्याण विभाग का कार्यालय खुला रहा। जिला समाजकल्याण अधिकारी वंदना सिंह फाइलों में व्यस्त दिखीं। पारिवारिक लाभ योजना में आया बजट लाभार्थियों के खाते में भेजा जा रहा था। उन्होंने बताया कि 2922 लाभार्थियों के खाते में 30-30...