मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि प्रशासन के निर्देश पर राखी की छुट्टी के दिन शुक्रवार को भी विवि का परीक्षा विभाग और कॉलेज खुले रहे। डिग्रियों को छात्रों को बांटने और विवि से उठाव करने के लिए कॉलेजों को खोलने का निर्देश दिया गया था। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि छुट्टी के दिन विवि खोल कर दो हजार डिग्रियां तैयार की गईं। इसके अलावा टीआरई-4 के लिए जिन छात्रों को प्रोविजनल प्रमाण पत्र और अंक पत्र की जरूरत थी उसे भी तैयार कर लिया गया। ढाई हजार प्रोविजनल और मार्क्सशीट शनिवार को कॉलेजों में भेज दी जाएंगी। यह भी पढ़ें- डिग्री की फोटो से एसटीईटी में आवेदन करेंगे छात्र छात्र कॉलेज से प्रमाण पत्र ले सकेंगे।लंबित डिग्रियों को बनाने और अंक पत्र तैयार करने के लिए परीक्षा नियंत्रक प्रो. ...