गंगापार, मई 28 -- नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को छुट्टा सांड़ की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अंधियारी के मजरा पाठक का पुरा निवासी राजू पुत्र राम सजीवन अपने साथियों इंद्रजीत एवं अवधेश के साथ बाइक से मंसूराबाद की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही तीनों युवक अंधियारी गांव के सामने पहुंचे, तभी सड़क पर घूम रहे दो छुट्टा सांड़ अचानक बाइक के सामने आ गए। सांड़ से टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या आए दिन दुर्घटनाओं का कारण ...