छुट्टा मवेशी से भिड़ी बाइक, अधेड़ की मौत
कौशाम्बी, अगस्त 29 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव के समीप राम वन गमन पथ पर शुक्रवार रात अचानक सड़क पर आए छुट्टा मवेशी से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जजौली निवासी 46 वर्षीय श्याम लाल पुत्र स्व. मैकूलाल कोटार्य शुक्रवार शाम बाइक से पत्नी के फूफा को उनके गांव सरसवां छोड़ने गए थे। रात करीब आठ बजे वह वहां से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां के समीप रामवन गमन पथ पर पहुंची, तभी अचानक एक सांड़ सड़क पर आ गया। अचानक सामने आए सांड़ को देखकर श्याम लाल अनियंत्रित हो गए। बाइक सीधे सांड़ से जा भिड़ी और वह गंभीर रूप से जख्मी होकर तड़पने लगे। राहगीरों ने घटना की जानकारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.