बलरामपुर, दिसम्बर 23 -- गैंसडी। नेपाल सीमा सटे बालापुर बाजार में छुट्टा जानवरों से लोग हैं परेशान हैं। इन मवेशियों के तांडव से आए दिन राहगीर चोटिल होते रहते हैं। सीमा से सटे कस्बा होने के कारण सैकड़ो वाहनों का आवागमन नेपाल से भी होता रहता है। इसी रास्ते टूरिस्ट भी नेपाल आते-जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों ने छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर गौशाला में संरक्षित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...