भदोही, मई 16 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के झिलिया पुल के पास शुक्रवार को छुट्टा पशु से टकरा जाने से धर्मावती देवी 36 वर्ष घायल हो गई। दलपतपुर, औराई निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी धर्मावती देवी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गए थे। वहां से घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक के सामने अचानक पशु आ गया। जिससे टकरा जाने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर जाने से घायल हो गई। घायलावस्था में पीआरबी पुलिस द्वारा गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर महिला को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- पीआरबी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, महिला गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...