संतकबीरनगर, अप्रैल 8 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय बलरामपुर जिले के पकड़े गए तीनों तस्कर भाई अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं को पकड़कर सुनसान जगह पर इकट्ठा करते थे। फिर गैंग से जुड़े संतकबीरनगर और बिहार के तस्कर उन पशुओं को खपाने के लिए पिकअप से बिहार ले जाते थे। तस्कर पशुओं का मांस बेचकर मोटा लाभ कमाते थे। तीनों तस्कर भाई अपने हिस्से की रकम लेने संतकबीरनगर के बखिरा क्षेत्र में आए थे, जिन्हें लोकेशन ट्रेस करके पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि छुट्टा पशु इनकी कमाई का जरिया बन गए थे।कोतवाल जय प्रकाश दूबे के मुताबिक सर्विलांस की मदद से पिकअप में बरामद मोबाइल के धारक को ट्रेस किया गया तो पता चला कि वह नंबर बिहार के गोपालगंज के एक व्यक्ति के नाम है। उक्त उसकी लोकेशन अप्रैल को गोपालगंज से चलकर गोरखपुर, संतकबीरनगर, ...