मिर्जापुर, मार्च 7 -- हलिया हिन्दुस्तान संवाद । हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर शुक्रवार की रात छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में एक ही बाइक जा रहे बाइक चालक और पिछे बैठा युवक घायल हो गए। दोनों घाययों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के हरसड़ गांव निवासी बाइक चालक 18 वर्षीय सोनू अपने साथी गांव निवासी 20 वर्षीय बबुलेश को बाइक पर बैठा कर किसी कार्य से हलिया बाजार आया था। देर शाम घर वापस जाते समय हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग के हथेड़ा गांव के पास सामने से एक छुट्टा पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में दोनों गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर उपचार चल रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...