मिर्जापुर, फरवरी 25 -- लहगंपुर (मिर्जापुर)। देहात कोतवाली क्षेत्र के सीमा मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर मिलेट्री कंपाउंड के सामने बुधवार की भोर में छुट्टा पशुओं को बचाने में अंगूर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। संयोग ठीक रहा कि चालक व खलासी बाल बच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस चालक और खलासी को ट्रक के केबिन से बाहर निकलवाया। चालक राजेश कुमार यादव(35) पुत्र सेन यादव, निवासी बेला नई बस्ती सतना मध्य प्रदेश खलासी अरविंद कुमार के साथ पड़हरपुर से अंगूर लादकर वाराणसी जा रहा था। जब वह ट्रक लेकर देहात कोतवाली की सीमा पर स्थित मिलेट्री कम्पाउंड के पास पहुंचा तो वाहन के सामने एकाएक छुट्टा पशु आ गए। पशुओं को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गई। इसकी जानकारी होते ही लहंगपुर ...