मिर्जापुर, जून 10 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव स्थित टुकुरी मोहल्ले में छुट्टा पशु के हमले से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के अहुगी कला टुकुरी मजरा निवासी 65 वर्षीय दुलराजी देवी सोमवार की शाम को किसी कार्य घर से निकली। तभी बीच रास्ते में एक छुट्टा पशु ने उन पर हमला कर दिया। हमले से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से छुट्टा पशु को खदेड़ा। परिजनों ने एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। परिजनों ने घायल महिला को निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया। यहां चिकित...