पीलीभीत, मई 7 -- पूरनपुर। असम हाईवे पर छुट्टा पशु की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष भी सीएचसी पहुंच गए और जानकारी जुटाई। शहर के मोहल्ला गणेशगंज के रहने वाले विजय द्विवेदी के पुत्र अखिलेश बुधवार की रात बाइक से पीलीभीत की ओर से आ रहे थे। असम हाईवे पर गांव खमरिया पट्टी के पास अचानक सामने छुट्टा पशु आ गया। इससे बाइक टकरा गई। टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरा। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया। यहां पर जानकारी लगते ही पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने मौजूद चिकित्सक से जानकारी कर घायल को पीलीभीत रेफर कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...