गोंडा, मार्च 18 -- गोण्डा, संवाददता। माह के तीसरे बुधवार को डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार गोण्डा में किसान दिवस की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नौ कृषकों के द्वारा अपनी समस्याएं बैठक में प्रस्तुत की गईं, जिनमें से अधिकतर समस्याएं छुट्टा पशुओं एवं चकबंदी विभाग से संबंधित थीं। इसमें किसानों में शुक्ला प्रसाद शुक्ला, ओमप्रकाश पांडे, अनिल चंद्र पांडे,नंदकुमार आनंद, सत्येंद्र दुबे, शिवकुमार दुबे, शिवराम उपाध्याय ने प्रतिभाग किया। बैठक में जिलाधिकारी ने बिजली विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश है कि वे अगले माह से आयोजित होने वाली किसान दिवस की बैठकों में प्रातः 10:00 बजे से ही आयोजन स्थल पर अपना एक समाधान शिविर लगाकर बिजली विभाग तथा वन विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण त्वरित आधार पर निस्तारण करें। उन्ह...