रामपुर, फरवरी 20 -- रामपुर। शहर में छुट्टा पशुओं और आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। सड़कों, बाजारों और गलियों में इनके जमावड़े से आवागमन बाधित हो रहा है। इससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय मुख्य सड़कों व बाजार क्षेत्रों में छुट्टा पशु बीच सड़क पर बैठ जाते हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती हैं। वहीं आवारा कुत्तों के झुंड से राहगीरों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ है।स्कूल जाने वाले बच्चों और दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...