सीतापुर, मई 5 -- सीतापुर। शहर के तरीनपुर, मुंशीगंज व मन्नी चौराहा क्षेत्र में काफी संख्या में बेसहारा मवेशी घूम रहे हैं। छुट्टा जानवरों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। क्षेत्र के चौक चौराहों और गलियों में छुट्टा जानवरों का कब्जा है। प्रमुख मर्गों पर ये मवेशी डेरा जमाए देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टा जानवर आए दिन हादसों की वजह बनते हैं। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...