गाजीपुर, मई 31 -- गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। सीडीओ ने गोआश्रय स्थलों की तारबन्दी कराते हुए सड़कों पर एवं खेतों में छुट्टा घूम रहे निराश्रित गोवशों को गोआश्रय स्थल में संरक्षित कराने के निर्देश दिये। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत को राज्य विल (एसएफसी) की उपलब्ध करायी गयी धनराशि में से 10 प्रतिशत की धनराशि का जनपद स्तर पर पूलिंग किया जाएगा। इसके लिए बैंक में खाता खोला जाएगा, जिसका संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। गोआश्रय स्थल से सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी के मांग पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की सस्तुति करने पर जनपद स्तर से गोआश्रय स्थल को एसएफसी पूलिंग की धनराशि उपलब्ध क...