बांदा, जनवरी 30 -- बांदा। संवाददाता बबेरू क्षेत्र में अन्ना गौवंश के संरक्षण के नाम पर भले ही सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही हो लेकिन समस्या है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इलाकाई लोगों ने मंडलायुक्त से फरियाद लगाते हुए कहा कि गौशालाओं में अन्ना घूम रहे गौवंश को संरक्षित कराते हुए उनके पोषण की समुचित व्यवस्था की जाए। ग्राम भदेहदू निवासी पीसी पटेल ने कहा कि क्षेत्र के बड़ागांव, अहार, मिलाथू, शिव, मवई, पल्हरी, आलमपुर, बगेहटा, देवरथा, पंडरी, अनौसा, जुगरेहली, मुरवल, हरदौली आदि के किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए सर्दी में दिन रात खेतों की पहरेदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीष्घ्र अन्ना गोवंश को गोशाला में संरक्षित कराकर उनके भरणपोषण की व्यवस्था की जाए। जिससे कि किसानों की फसलें बर्बाद न हो सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.