लखीमपुरखीरी, मई 21 -- बरवर। क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव गलरई के पास बाइक चालक आवारा गोवंश से टकरा जाने पर चालक और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने के चलते इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। कस्बा के मोहल्ला सरैया निवासी अब्दुल अपने पड़ोसी मुशर्रफ को बाइक पर बैठ कर जरूरी काम से बरवर गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...