फतेहपुर, जून 29 -- असोथर। मानसून की लेटलतीफी से परेशान धान किसानों पर अब छुट्टा गोवंश भी कहर बनकर टूट रहे हैं। बारिश न होने के कारण किसान किसी तरह किराये के पानी से धान की नर्सरी तैयार कर रहे हैं, लेकिन नगर क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गोवंशों के झुंड इस पौध को नष्ट कर दे रहे हैं, जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। असोथर नगर पंचायत क्षेत्र में बड़ी संख्या में गोवंश खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे धान की फसल के लिए तैयार की जा रही नर्सरी पर संकट गहराता जा रहा है। यह भी पढ़ें- गांवों में पशुओं के लिए चारे की समस्याबेसहारा गोवंश का संकट एक ओर पानी की कमी के कारण धान की रोपाई प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर बेसहारा पशुओं के झुंड लगातार नर्सरी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले अधिकांश बेसहारा गोवंशों को सुरक्षित आश्रय स्थलों प...