गाजीपुर, सितम्बर 20 -- सादात। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को सादात ब्लॉक के 20 परीक्षा केंद्रों पर 252 नवसाक्षरों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल नवसाक्षरों ने पढ़ने-लिखने और बुनियादी ज्ञान से संबंधित अपनी दक्षता का आकलन कराया। परीक्षा का उद्देश्य साक्षरता अभियान से जुड़े नवसाक्षरों के ज्ञान और सीखने की प्रगति का मूल्यांकन करना है। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का निर्धारित प्रक्रिया के तहत मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके बाद परीक्षा में शामिल नवसाक्षरों का पूरा विवरण तैयार कर निदेशालय को भेजा जाएगा। निदेशालय स्तर से परिणाम जारी होने के बाद सफल नवसाक्षरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षरता जांच परीक्षा आयोजित पीएम श्री विद्यालय सरदरपुर में आयोजि...