शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- कांट। जलालाबाद-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर जरावनपुर के पास गुरुवार शाम छुट्टा गोवंश को बचाने के प्रयास में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली सवार 17 कांवड़िये घायल हो गए। ट्रॉली पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया। मोहम्मदी के गांव भानपुर बनवारी से 55 कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से फर्रुखाबाद गंगाजल भरने जा रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे जत्था कांट क्षेत्र में जरावनपुर के पास पहुंचा। इसी दौरान एक छुट्टा गोवंश अचानक हाईवे पर आ गया। चालक ने गोवंश को बचाने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर-ट...