गोरखपुर, अगस्त 8 -- विहिप की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक शुरू, 21 जिलों के पदाधिकारी जुटे गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता।विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि छुआछूत और भेदभाव को जड़ से समाप्त किए बिना मजबूत हिंदू समाज का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने 'हिंदू सहोदरा सर्वे' के भाव को समाज में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।सिक्टौर स्थित निजी विद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, प्रांत अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोडिया, प्रांत संगठन मंत्री दीपेश, प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने राम दरबार और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यशाला में गोरक्ष प्रांत के संगठनात्मक 21 जिलों के पदाधिकारी शामि...