गोंडा, मार्च 22 -- खरगूपुर। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रविवार को पंचशील स्कूल में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विहिप के अखिल भारतीय सद्भाव प्रमुख देव रावत ने कहा कि छुआ-छूत एक पाप है, इसलिए इसे छोड़कर सभी वर्गो को मिलजुल कर आपसी सद्भाव से रहना चाहिए। इस मौके पर बजरंग दल प्रांत संयोजक महेश तिवारी, विहिप जिलाध्यक्ष दिवाकर सोमानी, राम मनोहर तिवारी, रामचरण आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...