छीपी बिरादरी ने कोतवाल समेत दरोगाओं को सम्मानित किया
काशीपुर, मई 31 -- जसपुर। ईद-उल-अजहा शांतिपूर्वक तरीके संपन्न कराने पर छीपी बिरादरी ने पुलिस अफसरों को सम्मानित किया। रविवार को छीपी वेलफेयर सोसायटी के सदर नफीस अहमद के नेतृत्व में बिरादरी के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल राजेश पांडे, एसएसआई भोपाल राम पौरी, एसआई हरीश आर्य आदि पुष्प भेंट किए तथा शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सदर नफीस ने पुलिस अफसरों से शहर में अमन शांति कायम रखने की अपील की। इस दौरान यहां मो.हनीफ, वसीम सिद्दीकी, मो.मोबीन, मो.युसूफ, तौफीक अहमद, नसीम अहमद, अब्दुल रशीद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.