छीनीगोठ में नदी के दूसरी ओर फंसे तीन ग्रामीणों का रेस्क्यू किया
चम्पावत, सितम्बर 6 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद के टनकपुर के छीनीगोठ क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा लेने गए तीन ग्रामीण हुड्डी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी के दूसरी ओर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा तत्काल एसडीआरएफ को सूचित करते हुए राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की गई। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों ग्रामीणों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान छीनीगोठ द्वारा राजस्व उप निरीक्षक को छीनीगोठ क्षेत्र में तीन ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना दी गई। सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से संबंधित टीम तक पहुंचाई गई, जिसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक चंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.