चम्पावत, फरवरी 14 -- टनकपुर। देवभूमि रामलीला समिति छीनीगोठ के तत्वावधान में रविवार को रामलीला का शुभारंभ होगा। यहां बीते कई वर्षों से शिवरात्रि से रामलीला की शुरुआत की जा रही है। रामलीला समिति के अध्यक्ष बंशीधर चौड़ाकोटी ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। जबकि देर सायं आठ बजे रामलीला का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि रामलीला 14 दिन तक चलेगी। उन्होंने लोगों रामलीला में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...