छीनीगोठ क्षेत्र को मिलेगी बाढ़ से राहत
चम्पावत, मई 23 -- सतीश जोशी, टनकपुर। टनकपुर क्षेत्र के छीनीगोठ को बाढ़ से राहत मिल सकेगी। सीएम घोषणा के तहत यहां 14 मई को निर्माण कार्य शुरू किया गया। बाढ़ नियंत्रण कार्य 5.74 करोड़ रुपये से किया जाएगा। योजना के हत हुद्दी नदी के बाएं तट पर 954 मीटर लंबाई में बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं। नदी के प्रभाव को नियंत्रित करने को छह मीटर चौड़ी और एक मीटर गहरी वायर क्रेट बनाई जा रही है। डीएम मनीष कुमार ने बताय कि इससे टनकपुर और बनबसा क्षेत्र की लगभग दस हजार आबादी को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- टनकपुर-बनबसा विद्युत परियोजना के लिए तीन करोड़ जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.