हाथरस, मई 1 -- हाथरस। जिले में वन विभाग के द्वारा छीतेपुर वैटलैंड को रामसर साइट घोषित कराने की कवायद तेज हो गई है। एसडीएम व डीएफओ ने छीतेपुर वैटलैंड का मौका मुआयना किया। साथ ही वहां से वैटलैंड के निकट से गुजर रहे अलीगढ ड्रेन से प्रभावित होने वाली वेटलैंड की समस्या को लेकर कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक भी कर ली है। अब इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद वैटलैंड को रामसर साइट घोषित कराने के प्रयास किए जाएंगे। शासन स्तर से पौधरोपण के साथ प्रवासी पक्षियों को लेकर खासा ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों अलीगढ में शेखा झील को रामसर साइट घोषित किया गया। वहीं जिले के वन विभाग ने नगला कांच, पिछौती आदि ग्राम पंचायतों से गुजर रही छीतेपुर वैटलैंड को विकसित करने के लिए कोशिशें शुरू ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.