प्रयागराज, मार्च 31 -- छीतपुर के आधा दर्जन घरों में सीवर का पानी भरा है। लोग घरों में कैद हैं। मार्ग से आवागमन बंद है। लोग नगर निगम से पानी निकालने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अफसर समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने बताया कि पांच दिन पहले सीवर लाइन से गंदा पानी ओवरफ्लो होना शुरू हुआ। तभी से चोक सीवर लाइन खोलने की मांग होने लगी। अफसरों ने लोगों की मांग को अनसुना कर दिया और गंदा पानी धीर-धीर सड़क पर भरने लगा। सड़क लबालब होने के बाद सीवर का पानी घरों में घुस गया। हालात बदतर होने के बाद भी न अफसर देखने आए और न ही पानी निकालने की कोई व्यवस्था की गई।क्षेत्र के पार्षद आकाश सोनकर ने बताया कि कुछ परिवारों के घर छोड़ने की भी सूचना है। पार्षद के अनुसार सीवर लाइन साफ कर गंदा पानी निकालने के लिए नगर आयुक्त साई तेजा से आग्रह किया ...