गौरीगंज, जून 21 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से बीते कई माह से लगातार छींटाकशी कर परेशान करना युवक को भारी पड़ गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। थानाध्यक्ष अजयेंद्र पटेल ने बताया कि क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती को पास के गांव का एक लड़का बीते कई माह से छींटाकशी कर परेशान कर रहा था। रविवार को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...