अयोध्या, मार्च 29 -- अयोध्या संवाददाता। रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के मुराई टोला स्थित खटीक मंदिर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष के तीन लोगों के सिर में चोट आयी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल और इलाज के लिए भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर एक तरफ से छह और दूसरी तरफ से सात को नामजद करते हुए मारपीट,बलवा और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से साक्ष्य संकलन कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में एक पक्ष की गुडिया पाण्डेय पत्नी हृदय पाण्डेय का आरोप है कि मंदिर में ही रहने वाले पड़ोसी सूरज पाण्डेय,आकाश पाण्डेय, पकल्लु पण्डेय व अनिल पाण्डेय की ओर से आये दिन उनकी लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। शनिवार की देर रात फिर से अभद्र टिप्पणी करने पर पुत्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.