प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज। रेलवे ने दानापुर समेत चार जगहों के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। गाड़ी संख्या 01081 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दानापुर वनवे स्पेशल पांच अगस्त को रवाना होकर छह अगस्त को रात 12:35 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वहीं 01481 मिरज-समस्तीपुर वनवे स्पेशल चार अगस्त को चलकर पांच अगस्त को शाम पांच बजे छिवकी पहुंचेगी। इसके अलावा 01281 नागपुर-दानापुर वनवे स्पेशल तीन अगस्त की रात नागपुर से रवाना होकर चार अगस्त को शाम 5:10 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वहीं 01183 भुसावल-समस्तीपुर वन-वे स्पेशल पांच अगस्त को भुसावल से चलकर छह अगस्त की सुबह 5:55 बजे छिवकी स्टेशन पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...