प्रयागराज, अगस्त 27 -- जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के बैग से कुल 18 बोतल शराब बरामद हुईं। शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के बारां जिले के बालाखेड़ा निवासी 32 वर्षीय बृज बिहारी उर्फ दिनेश के रूप में हुई। जीआरपी ने उसके खिलाफ मुकदमा कर कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- जीआरपी ने धरा अंतरराज्यीय शराब तस्कर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...