प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज। रेल प्रशासन ने गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देख कर यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनों के संचालन और अतिरिक्त फेरों का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09151/52 उधना-मधुबनी अनारक्षित विशेष ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन उधना से बुधवार व शुक्रवार तथा मधुबनी से गुरुवार व शनिवार को संचालित होगी। मई व जून माह में यह कुल 17-17 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, मिर्जापुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे ने कुछ ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए हैं। अहमदाबाद-पटना तथा मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.