प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेल प्रशासन की ओर से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर बैलेस्ट-लेस ट्रैक का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे प्लेटफार्म संख्या तीन का ट्रैफिक ब्लॉक कर दिया गया है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों के टर्मिनल में अस्थायी बदलाव किया गया है।गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी अब 24 अप्रैल से 2 जून तक नैनी स्टेशन तक ही जाएगी और वहां सुबह 10 बजे पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी 25 अप्रैल से 3 जून तक नैनी से रात 9 बजे प्रस्थान करेगी। टर्मिनल परिवर्तन के चलते गाड़ी संख्या 11274 को पुनर्निर्धारित कर नैनी से आगे के स्टेशनों पर समय में बदलाव किया गया है। लिंक जंक्शन, इरादतगंज, जसरा, शंकरगढ़ सहित कई स्टेशनों पर ट्रेन देरी से पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.