प्रयागराज, अप्रैल 23 -- यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुवार को रेल प्रशासन ने दो वन-वे विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की। गाड़ी संख्या 01459 हडपसर-आसनसोल विशेष ट्रेन 24 अप्रैल को चलकर 25 अप्रैल को प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 01109 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-आसनसोल 25 अप्रैल को रवाना होकर 26 अप्रैल को छिवकी स्टेशन पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव मानिकपुर व पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन समेत प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इन ट्रेनों में स्लीपर, सामान्य और एसी कोच की व्यवस्था रहेगी। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- गुजरात और बंगाल के लिए चार विशेष ट्रेनों का संचालन यह भी पढ़ें- कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, कई बदले मार्ग से ...