छिवकी स्टेशन पर करंट की चपेट में आया रेलकर्मी, सिर में गंभीर चोट
प्रयागराज, सितम्बर 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। छिवकी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर विद्युत लाइन पर काम कर रहा रेलवे का टेक्नीशियन करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटनास्थल की जानकारी घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 से एक बजे के बीच छिवकी स्टेशन के एफओबी-03 के पास पोल संख्या 815/24 पर हुई। बताया गया कि सूबेदारगंज डिपो में तैनात सीनियर टेक्नीशियन अमितेश घोष विद्युत लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और रेलवे पटरी के पास नीचे गिर पड़ा। करंट लगने के साथ नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल हादसे के बाद रेलकर्मियों ने जीआरपी की मदद से उसे निजी अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.