प्रयागराज, फरवरी 3 -- छिवकी रेलवे स्टेशन पर बीते सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल 255 यात्रियों से 1,64,740 रुपये जुर्माना वसूला गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 85 यात्रियों से 82,040 रुपये और अनियमित यात्रा करने वाले 166 यात्रियों से 82300 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा चार लोगों को स्टेशन परिसर मे गंदगी फैलाने पर पकड़ा गया। इन पर 400 रुपये जुर्माना लगा। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि इस दौरान 14 ट्रेनों में चेकिंग अभियान चला था। चेकिंग अभियान में मंडल मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिवाकर शुक्ला समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। पीआरओ ने बताया कि इस अभियान के दौरान यात्रियों को रेल वन एप के माध्यम से टिकट लेने और 14 जुलाई 2026 तक उपलब्ध तीन प्रतिशत छूट की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...