कन्नौज, दिसम्बर 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, कन्नौज के तत्वावधान में गुरुवार को छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा-2025 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेलों से जुड़ने का आवाहन किया। विधायक ने सभी प्रतिभागियों को खेल की शपथ दिलाई तथा निष्पक्ष और खेल भावना से प्रतियोगिता संपन्न कराने का संदेश दिया। प्रतियोगि...